थारू बस्ती में दिव्यांग को एसपी ने दी ट्राई साइकिल
◆ पुलिस अधीक्षक ने कौशल विकास पर दिया जोर, शारदा नारायन ट्रस्ट की सार्थक पहल
मऊ। थारू बस्ती के युवाओं और युवतियों को कौशल विकास के ज़रिए रोजगार अपनाकर अपनी आर्थिक उन्नति के अवसर तलाशने होंगे. शिक्षा और स्वच्छता के माध्यम से इसे माडल बस्ती के रूप में विकसित करना है. इस दिशा में अन्य समाजसेवी और संस्थाओं का सहयोग अपेक्षित है. पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने बुधवार को थारू बस्ती में यह उदगार व्यक्त किए. शारदा नरायन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग रवींद्र को ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में बोल रहे रहे थे.
डा. संजय सिंह ने कहा की बरसात में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए सफाई बहुत आवश्यक है. बच्चों और महिलाओं को इस बाबत तत्पर प्रयास करने होंगे. किसी भी रोग की जाँच और उपचार अस्पताल में निःशुल्क किया जाएगा. भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना किए जाने तथा आवास और जल निकास समस्या के निदान पर बल दिया. डा. सुजीत सिंह ने मौसमी रोग के प्राथमिक व घरेलू उपचार तथा पूर्व रोटरी सचिव अजित सिंह ने सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला. कोशिश प्रमुख पुरुषार्थ सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन व संचालन किया. 55 लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया. इस दौरान गरीब बच्चों को वस्त्र का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में विपिन कुमार सिंह, अमन प्रताप सिंह, रोहित यादव, मदन थारू, शैलेंद्र, अरुण, गुरूकृपा आदि ने सक्रिय योगदान किया.

