पूर्व सांसद सालिम अंसारी की बसपा में वापसी, माया ने सौंपी तीन लोक सभा की जिम्मेदारी
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं मऊ जनपद के वरिष्ठ नेता सालिम अंसारी को पुनः बहुजन समाज पार्टी में शामिल कराते हुए आगामी 2019 के चुनाव में उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। बसपा सुप्रीमो ने उन्हें लखनऊ बसपा कार्यालय में बुलाकर उनकी घर वापसी कराई। साथ ही मछलीशहर, लालगंज लोकसभा सहित घोसी लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी। सालिम अंसारी के बसपा में पुनः वापसी के बाद उनके शुभचिंतकों मित्रों सहित बसपा के नेताओं ने बधाई दी है और कहा है कि सालिम अंसारी के बसपा में आने से बसपा और मजबूत होगी।

