अपना जिलाखास-मेहमान

भारत विकास परिषद ने किया 101 कन्याओं का पूजन

मऊ । भारत विकास परिषद द्वारा अपने संस्कार प्रकल्प के तहत शुक्रवार को रतनपुरा ब्लाक के गणवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सदस्यों ने 101 कन्याओं के दूध, पानी व शहद से पैर धुलने के पश्चात उनके पैर रंगे, नौ कन्याओं को मां के नौ रुपों में सजाया, संवारा और उनका विधि विधान पूर्वक पूजन किया। परिषद द्वारा किए जा रहे इस अनूठे कार्य को देश ग्रामीणों भाउक हो गए क्यों कि उनके लिए यह एक अनोखा कार्यक्रम था। मुख्यअतिथि प्रंतीय पदाधिकारी डा. अलका राय ने कहा कि महिलाएं शक्ति स्वरूपा होती है, कन्या पूजन हमारी पूरानी परंपरा है पर इस समय सिमित लोग ही करते है। नई पीढ़ी को तो इसकी जानकारी तक नहीं है इस लिए परिषद ने यह तय किया कि हम हर नवरात्र में जनपद के विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन कर लोगों को जागरुक करेंगे तथा अपने पुराने संस्कारों को विकसीत करंगे। ग्राम प्रधान हरिकेश यादव यादव ने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से हम अभी तक परिषद द्वारा किए जा रहे इस तरह के नेक कार्यों को केवल सुनते थे पर आद अपने गांव में देख प्रशन्नता हुई आगे परिषद के लोग जब चाहेंगे हम उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर इस तरह के कार्यों को कराने के लिए चलते रहेंगे। प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल, पुष्पा जायसवाल ने नौ कन्याओं को तैयार किया। इस दौरान प्रधानाचार्या, कंचन लता सिंह, आकांक्षा सिंह, सत्यप्रकाश गुप्त, डा. एसएन राय, धीरज अग्रवाल, रितिका राय, सुमन पांडेय, आनंदमयी, अंशिला यादव, मुन्नी पांडेय, नित्या पांडेय, प्रीति पांडेय, आदि मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार गुप्त ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *