अपना जिला

मधुबन में घर में घुसकर कर चोरी, सोने व चांदी के गहने पर किया हाथ साफ

दुबारी/मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत दुबारी के विग्रह पुर में वृजमोहन सिंह पुत्र स्व बब्बन सिंह के घर में सोमवार की रात को सीढ़ी के माध्यम से घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने 12 नग सोने के गहने तथा 8 नग चांदी के गहने सहित अन्य कीमती कपड़े उठा ले गए । सुबह होने पर घर वाले देखें तो घरों तथा आलमारी का ताला टूटा हुआ था जिसमें गहने तथा कीमती कपड़े रखे थे। चोरी की जानकारी होते ही घरों की महिलाएं दहाड़े मार कर रोने लगी। पुलिस मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
दुबारी के विग्रह पुर निवासी वृजमोहन सिंह पुत्र स्व बब्बन सिंह के परिवार के लोग नित्य की भांति सोमवार की रात को भोजन करने के बाद सोने चले गए। वृजमोहन सिंह सुबह चार बजे छत पर तकिया लेने गए तों देखा कि सीढ़ी का दरवाजा खुला हुआ था।शंका होने पर घर के अंदर गए तों देखा कि घर के सभी सामान तितर बितर है आलमारी का लाकर खुला हुआ था।यह दृश्य देखकर वृजमोहन सिंह चिल्लाने लगे जिससे घर के सभी सदस्य मौके की तरफ भागते हुए गये तो देखा कि आलमारी में रखा बारह नग सोने के गहने तथा आठ नग चांदी के गहने, 60 नकदी सहित कीमती कपड़े उठा ले गए। मौके की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी अजीत दूबे हमराही सिपाहियों के साथ पहुंचकर कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *