CRO से मिले धनगर समाज के लोग, अनूसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग

दुबारी/मऊ। शासन के निर्देश के बाद भी धनगर ( गड़ेरिया) जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया गया है। लेकिन अब तक अनूसूचित जाति का प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन द्वारा नहीं बनाया जा रहा है। इस समस्या को लेकर आज धनगर समाज के जिलाध्यक्ष संजीव पाल धनगर की अध्यक्षता में धनगर प्रमाण पत्र जारी हेतु जिलाधिकारी मऊ के लिये आवेदन CRO मऊ को दिया गया जिसमे धनगर समाज के पूर्वांचल अध्यक्ष रामविलास धनगर, जिलामहासचिव ओमकार धनगर, जिलामिडिया प्रभारी राजीव धनगर, कन्हैया धनगर, रामशरीख धनगर, संदीप धनगर, गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।

