उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी ने दूधनाथ को बनाया मऊ का जिला अध्यक्ष

दूधनाथ जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी मऊ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने 5 जनपदों के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष की सूची जारी की है। उन्होंने सूची जारी करते हुए बताया कि मऊ जनपद से दूधनाथ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गोरखपुर जनपद से अवधेश यादव को जिलाध्यक्ष तथा गोरखपुर महानगर से केके त्रिपाठी महानगर अध्यक्ष होंगे। वही हापुड़ जिला से देवेंद्र जाखड़ एवं ललितपुर से कैलाश यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला पंचायत चुनाव के समय से ही रिक्त चल रहा था। निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ही मऊ की कमान संभाले थे अब प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मऊ के जिला अध्यक्ष की कमान दूधनाथ को मिलते ही उनकी जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं। इन्हें अब जनपद में समाजवादी पार्टी का झंडा मजबूत करना होगा और सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी और गठबंधन को जिताना एवं टिकट बंटवारे के बाद खुश और ना खुश को साथ लेकर चलना होगा।

दूथनाथ यादव के जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस संबंध में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुजीत कुमार सिंह ,ब्लाक प्रमुख डाक्टर रामकृष्ण यादव, सत्येंद्र यादव, नेहाल अख्तर, खुर्शीद अहमद, गोपाल साहनी, बीके यादव, अमरेंद्र बहादुर यादव, लालचंद यादव, अंसार अहमद, बन्ने खान आदि ने बधाईयां प्रेषित कर संगठन की मजबूती की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *