अपना जिला

BJP सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ कर महिलाएं बने आत्मनिर्भर : प्रीतू लता

०स्वस्थ होगी जननी तभी मिलेगी राष्ट्र को संजीवनी जीवन रक्षक दवाओं का भी वितरण महिलाओं में किया गया

दोहरीघाट/मऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित महिलाओं से हाल, चाल व संवाद स्थापित करते हुए जनता पार्टी की जिला महिला मोर्चा की महामंत्री प्रितू लता पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहित पूरे देश में अपने सुशासन की बदौलत महिला से लेकर आमजन तक ईमानदारी से कार्य कर रही है वे यहां पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर ले आने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं को स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने व उन्हें आत्म निर्भरता के गुरु सिखाते हुए कहा योगी सरकार में अत्याचार, अनाचार, दुराचार, व्यविचार व अपराध पर अंकुश लगा लगा है। भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा व स्वाभिमान की रक्षा किया है। महिलाओं की सेहत, पोषण और कुरीतियों के प्रति जागरूक होना पड़ेगा तभी समाज का भला होगा। श्रीमती पांडेय ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए तथा घर के दहलीज से निकलकर आत्मसम्मान के लिए कौशल विकास के जरिए प्रगति के लिए कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा की घरों में जननी जब तक स्वास्थ्य नहीं होगी तब तक राष्ट्र को संजीवनी नहीं मिलेगी।

उक्त अवसर पर महिलाओं को जीवन रक्षक स्वास्थ्य वर्धक दवा और पैड का वितरण किया तथा भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को घर-घर में पहुंचाने का आह्वान किया‌। कार्यक्रम को धार देते हुए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा किया तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी दी। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर फैजान ने सरकार द्वारा उठाए गए कदम को सराहा तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया‌ कार्यक्रम की आयोजिका महिला मंडल की महामंत्री सविता देवी ने सभी के प्रति आभार जताया‌। उक्त अवसर पर मैना देवी, विमला देवी, प्रियंका मिश्रा, विनीता मिश्रा, होशिला देवी, पूजा, उषा, रेखा, मीना देवी, बबिता, रिता देवी, किरण देवी, चंदा देवी, सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *