मऊ में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता शुभारंभ

० डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर रामानुज मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि लिया खिलाड़ियों से परिचय
मऊ। जिला खेल कार्यालय, मऊ के तत्वावधान में जनपद स्तरीय 15 वर्षीय बालक फुटबाल प्रतियोगिता डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में प्रारम्भ हुई। प्रतियोगिता का पहला मैच कोपागंज एवं अदरी की फुटबाल टीमों के मध्य खेला गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर, राज्य कर, रामानुज मिश्रा, के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद,मऊ एवं सहायक अभियंन्ता, रेलवे आदित्य प्रकाश रहे। पहला मैच 1-1 गोल की बराबरी पर रहा। मैच का परिणाम पेनाल्टी के द्वारा हुआ, जिसमें 5-3 से अदरी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच कोपागंज एवं स्टेडियम बी के मध्य खेला गया जिसके मुख्य अतिथि विजय सर्राफ एवं सुनील कुमार द्विवेदी जी रहे। मैच के प्रायोजक राकेश तिवारी, अध्यक्ष प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मण्डल, अश्वनी सिंह, अर्जुन टायर, डा0 अमित सिंह, निदेशक, आईडियल किड्स गुरूकुल, डा0 धर्मेन्द्र राय, हाजी मुन्नौवर, साबिर खान, राजीव कुमार जायसवाल, रंजय यादव आदि उपस्थित रहे।
उक्त प्रतियोगिता मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी की देख रेख में आयोाजित हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन ओेमेन्द्र सिंह, के द्वारा किया गया।


