दोहरीघाट के विकास ने लहराया परचम
मऊ ज़िले के दोहरीघाट से ताल्लुक रखने वाले विकास शर्मा को दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से संचालन करने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलु एयरलाइंन कंपनियों की समिति, एओसी कमेटी को कोर कमेटी सदस्य मनोनीत किया गया है. साथ ही कोर कमेटी में विकास को कोषाध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

विकास चीन की चाइना साउदर्न एयरलाइन में बतौर एजीएम पद पर नियुक्त हैं और इस एयरलाइन के संचालन से लेकर प्रशासनिक तक हर काम संभाल रहे हैं. बेहद ही कम वर्षों में विकास अपनी मेहनत और दृढ़ता की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं और समुचे जिले का मान बढ़ा रहे हैं.
आपको बता दें कि विकास दोहरीघाट के धनौली ग्राम के मूलनिवासी हैं.

