चर्चा में

महिलाओं के लिये निःशुल्क स्पोकेन इंग्लिश कोर्स

बलिया। आज के अत्याधुनिक ज़माने में अंग्रेजी भाषा के महत्व को कोई नकार नहीं सकता है। विशेषतः महिला सशक्तिकरण के लिए अंग्रेजी भाषा एक मुख्य ज़रिया हो सकता है। आजकल इंग्लिश भाषा इतनी कॉमन हो चुकी है कि कोई अंग्रेजी बोलना ,समझना नहीं जानता तो लोग कमेंट करते हैं कि “अरे इसे तो अंग्रेजी भाषा ही नहीं आती…”, ये सुनने में कितना बुरा लगता होगा, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। अंग्रेजी में कमजोर लोग अकसर अपने आप को छोटा महसूस करते हैं, जिसकी वजह से नौकरी एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आई. ई. एल. लैंग्वेज स्कूल प्रत्येक जाति,धर्म व आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं के लिये निःशुल्क इंग्लिश स्पोकेन कोर्स प्रारम्भ करने जा रहा है। इस कोर्स में दाखिले के जरिए छात्रायें, गृहिणियाँ अपनी अंग्रेजी को मजबूत कर सकती हैं और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलना सीख सकते हैं। यह कोर्स एक माह का होगा जो कि दोपहर में 2 से 3 बजे तक चलेगा । इस विशेष कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए सभी महिलाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की फोटोकॉपी, पहचान पत्र की फोटोकॉपी व दो पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ 10 जनवरी, 2021 तक आवेदन करना होगा।

इस कोर्स में महिलाओं , छात्राओं को बेसिक ग्रामर, रोजमर्रा के बोलचाल में प्रयुक्त व्याकरण से लेकर शब्दावली, समूह चर्चा का कौशल, उच्चारण एवं साक्षात्कार कौशल सीखाया जाएगा ताकि महिलाओं को नौकरी से लेकर परीक्षाओं में आसानी से सफलता मिले। इसके अलावा महिलाओं को टाइम मैनेजमेंट, पर्सनालिटी डेवलपमेंट आदि की भी ट्रेनिंग दी जाएगी।
यह विशेष कोर्स सिविल लाइन के द्वारिकापुरी कॉलोनी में आई ई एल लैंग्वेज स्कूल के कैंपस में संचालित होगी।


संस्थान में सम्पर्क करने के लिये निम्न नम्बर पर कॉल करें:-
9648654858, 9795564282

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *