वाह रे योगी सरकार राजस्व वसूली के लिए, शराब बेचने के लिए कहीं भी, किसी की जमीन में रखवा देगें गुमती
(आनन्द कुमार)
मऊ। वाह रे मऊ की आबकारी विभाग और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपनी राजस्व वसूली के लिए कोई भी नियम कानून ताक पर रखकर कोई आदेश पारित कर दिया जाएगा कहीं भी राजस्व वसूली के लिए शराब बेचा जाने लगेगा। गजब तमाशा है सरकार का और सरकार के करिंदों का। ऐसे में जनता को सोचना होगा कि सरकार अपने हित के आगे जनता हित का कितना ध्यान देती है। यह सिर्फ और सिर्फ एक दिखावा है सरकार को सिर्फ अपने फायदे से मतलब है जनता जाए भाड़ में।
जी हां मऊ जिले का आबकारी विभाग अपनी राजस्व वसूली के लिए कहीं भी शराब का दुकान खोलने को आतुर है। ऐसे में एक मामला मऊ नगर के भीटी मोहल्ले में देखने और सुनने को आया है। जहां पर जमीन मालिक सहित ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी विभाग के मिलीभगत से प्रशासन ने उनकी भूमि पर देसी दारू बेचने के लिए गुमटी रखवा दिया। ऐसे में मामला जब मंगलवार की सुबह मोहल्ले वासियों को यह पता चला तो वह सड़क पर उतर गए और आबकारी विभाग तथा दारू के ठेकेदार का वहां दुकान खोलने का विरोध करने लगे। मामला देखते देखते दो-चार 10 महिलाओं पुरुषों के बाद वहां लोग सैकड़ों की तादात में पंहुच गया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ऐसे में आबकारी विभाग के अधिकारी का कहना है कि देसी शराब की दुकान की 1 तारीख को ही टेंडर हुई थी जिसमें ओमप्रकाश सिंह का दुकान निकला था। उस दुकान पर एक दिन का राजस्व दो लाख 20 हजार का है। जमीन मालिक ने जगह दिखाया था तभी वहां गुमटी रखा गया। अगर लोगों को या जमीन मालिक को मंजूर नहीं होगा तो यहां दुकान नहीं खोला जाएगा। ऐसे में जमीन मालिक के रूप में वहां भीड़ में पहुंचे अधिवक्ता हरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हम पांच भाई हैं हम सभी की जमीन है। जिसमें दो मेरे चचेरे भाई हैं और यह गुमटी आबकारी विभाग के मिलीभगत से चुपचाप रात में रखी गई है। जो गलत है मेरे एक भाई सेल टैक्स में अधिकारी हैं जिनकी मां की तबीयत खराब है उन्हें वह लेकर लखनऊ में भर्ती हैं नहीं तो वे भी यहां आकर विरोध करते। ऐसे में प्रशासन इस तरह से जबरदस्ती गुमटी रखवा कर मोहल्ले के लोगों को उत्तेजित कर रहा है मोहल्ले के लोग हमारा विरोध कर रहे हैं। हम कतई यहां पर दारु की दुकान नहीं खुलने देंगे। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लोगों ने यह पूछा कि क्या राजस्व वसूली के लिए कहीं भी किसी जगह गुमटी रखा रख दिया जाएगा। कहीं भी दुकानें खोल दी जाएगी उन्होंने सरकार से ऐसे अधिकारियों के प्रति कार्रवाई करने की मांग की।
उधर जनता के भारी विरोध के चलते रास्ते से गुजर रहे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल अपनी कार को रोक लिये तथा वहां के मामले की नजाकत को भांप जब वहां के हालात को समझा तो उन्होंने महिलाओं से वादा किया तथा कहा कि ठीक है देखते हैं क्या होता है और थोड़ी देर बाद स्थानीय लोगों को सूचना मिली की वहां पर दुकान नहीं खुलेगी तो लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अंत में वहां से गुमटी हटाने का आबकारी अधिकारी ने फैसला ले लिया है उन्होंने बताया कि अन्य कहीं जगह दुकान खोजी जा रही है काफी राजस्व आता है इसका भी ध्यान देना जरूरी है।

