अपना जिला

जल भराव, खुले में शौच न हो, सार्वजनिक स्थलों में गढ्ढा न हो, सभी के पास शौचालय हो और उसका उपयोग हो : डीएम

मऊ। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के अन्तर्गत वृहद स्वच्छता अभियान की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को सम्पन्न हुई।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छता हमारे जीवन की अहम भूमिका है इसलिए हमें साफ-सफाई का ध्यान देना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि गांवों में साफ-सफाई और शौच मुक्त करना इस कार्य में हमें प्रगति लानी है यह प्रदेश सरकार द्वारा एक अभियान के रूप में चलाया जा रहा है आप इस अभियान में गम्भीरता से जुडें और जनपद को स्वच्छ रखें यह जो अभियान चलाया जा रहा है इसको सफल बनाने में कुशल नेतृत्व प्रदान करें। जिलाधिकारी ने जल भराव, खुले में शौच न हो, सार्वजनिक स्थलों में गढ्ढा न हो, सभी के पास शौचालय हो और उसका उपयोग हो, सम्पर्क मार्ग के दोनो तरफ की साफ-सफाई, स्कूल, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई करनें के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि सफाई कर्मियों को सफाई की सामग्री उपलब्ध कराकर गांवों में साफ-सफाई जल्द से जल्द करा लें तथा चिन्हित स्थानों पर वृक्षारोपण का कार्य भी निर्धारित समय के अन्दर सम्पन्न करा लें। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि वृक्षारोपण हमे प्रदूषण मुक्त जीवन प्रदान करता है वृक्ष हमारें जीवन का एक अमूल्य हिस्सा है इससे हमारे जीवन को शुद्ध वातावरण मिलता है हमे अनेको प्रकार की बिमारियों से बचाता है इसलिए हमें अधिक से अधिक मात्रा में वृक्षारोपण करना चाहिए।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया कि शौचालय का निर्माण, फाटोअपलोडिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय के अन्दर पूर्ण करा लें इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही है इसमें विलम्ब करने पर आपका अधिकार समाप्त कर दिया जायेगा।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *