अपना जिला

प्रधान मंत्री फसल बीमा प्रचार वाहन को उप कृषी निदेशक ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मऊ। दिनांक 24 जुलाई 2018 को प्रधान मंत्री फसल बीमा प्रचार वाहन को उप कृषी निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जिसके द्वारा प्रत्येक विकास खण्डों में फसल बीमा कराने हेतु प्रचारित एवं प्रसारित किया जायेगा। प्रधान मंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद के किसान भाई, जो के0सी0सी0 धारक नहीं है, अपने धान फसल का बीमा जनपद में स्थिति किसी भी जन सेवा केन्द्र से 898.00 रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से बीमा 31 जुलाई के पूर्व करा सकते। अधिक जानकारी के लिए फसल बीमा कम्पनी के श्री संतोश राय के मों0नं 9984237177 तथा जन सेवा केन्द्र के मैनेजर उत्कर्श दिक्षित के मो0नं0 9161727397 पर सम्पर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *