मुख्य सचिव, उप्र शासन की अध्यक्षता मे द्वितीय एवं चर्तुथ सोमवार को वीडियो कांन्फ्रेन्सिंग का आयोजन
मऊ। आपको अवगत कराना है कि कराना है कि अपर मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के अनुसार मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन की अध्यक्षता मे द्वितीय एवं चर्तुथ सोमवार को सांय 05ः00 बजे वीडियो कांन्फ्रेन्सिंग का आयोजन होता है जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाईन एवं आई0जी0आर0एस0 में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय, आन लाईन सम्पूर्ण समाधान से प्राप्त कुल डिफाल्ट संदर्भ एवं सी श्रेणी के सन्दर्भ तथा सन्दर्भां के निस्तारण आख्या की समीक्षा की जाती है। उक्त के क्रम में यह निर्देश दिया जाता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन एवं आई0जी0आर0एस0 में अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय, आन लाईन, सम्पूर्ण समाधान से प्राप्त कुल डिफाल्ट को गुणवत्तापूर्ण आख्या से निस्तारित कराते हुए कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में कक्ष में आगामी शुक्रवार दिनांक 27.07.2018 को सांय 03ः00 बजे बैठक का आयोजन किया जायेगा, जिसमे जनपद के उन अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है जिनके कार्यालय स्तर पर आई0जी0आर0एस0 के किसी भी प्रकार के सन्दर्भ डिफाल्टर शेष हो और साथ में ही उन अधिकारियों को भी प्रतिभाग करना है जिन्हे दूरभाष से उक्त बैठक में सम्मिलित होने के लिए अवगत कराया जायेगा।
अतः आप समस्त को निर्देशित किया जाता है कि उक्त बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करे।

