अपना जिला

DM ने लगाया सम्पूर्ण मऊ जनपद में रात्रि कर्फ्यू, रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक घरों से न निकले

मऊ। जनपद में लगातार 2 दिनों से कोविड-19 के 100 से अधिक पॉज़िटिव केसों के पाए जाने एवं कुल एक्टिव पॉजिटिव केसों के की संख्या 500 से अधिक हो जाने के कारण, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा तत्कालिक प्रभाव से जनपद में अग्रिम निर्देशों तक रात्रि कर्फ्यू (रात्रि 9 बजे से प्रातः 6 बजे तक) लगाने के निर्देश दिए गए है। सभी मजिस्ट्रेटो/पुलिस क्षेत्राधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कड़ाई से इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित व्यक्तियो/वाहनो/ के अतिरिक्त अन्य कोई घरों से बाहर न जाए। आवश्यक सेवाओ से संबंधित जिन व्यक्तियों को बाहर जाना आवश्यक को वो आपने फ़ोटो पहचान पत्र के साथ ही बाहर निकले। राष्ट्रीय/प्रांतीय राजमार्ग के किनारे के पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। अपरिहार्य कारणों यथा मेडिकल इमरजेंसी आदि हेतु यदि कोई बाहर निकलता है तो अपना फ़ोटो पहचान पत्र एवं सुसंगत कागजात अपने पास रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *