पुण्य स्मरण

गूंज एक गुहार सेवा समिति ने मनाई अम्बेडकर जयंती

मऊ। शहर क्षेत्र के भुजौटी स्थित काशीराम आवास के निकट सामाजिक संस्था गूंज एक गुहार सेवा समिति की संचालिका पूजा राय व जायसवाल युवा समाज ज़िलाध्यक्ष प्रतीक जायसवाल ने हरिजन बस्ती में जाकर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 130 वीं जयंती मनाई।
लोगों को सम्बोधित करते हुए पूजा राय ने कहाकि समाज का कल्याण बाबा साहब के बताए मूलमंत्र शिक्षा व एकजुटता के दम पर ही इस देश की दशा और दिशा बदली जा सकती है। इसी में दलित समाज व राष्ट्र का कल्याण समाहित है।
इस अवसर पर 130 दीप जलाकर बेहद ही सादगी के साथ आम जनमानस के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्णतः पालन करते हुए भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर अरविंद राम, सुधाकर राम, सम्पत राम, फुलमती देवी, चम्पा देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *