मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत में तीन दिनो से पीने की पानी की आपूर्ति न होने से हाहाकार
मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। नगर पंचायत द्वारा विगत तीन दिनो से नगर में पीने के पानी की आपुर्ति न होने के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इसके पुर्व भी इसी तरह की पानी की आपुर्ति न होने को लेकर जनमानस मे आक्रोश था। मंगलवार से पानी की आपुर्ति पुरी तरह से बंद है।नगर पंचायत के पास कहने को तो छह टयुबेल है, परन्तु वर्तमान समय मे दो ही चालू है। वह भी इस समय खराब व लीकेज होना बताया गया। इस भंयकर गर्मी व बुधवार से रमजान का पहला दिन होने के कारण पानी की तमाम जरूरते होती है। दर्जनो हैंण्डपम्प तो कई मुहल्लो मे पहले से ही खराब है,उसको बनाने की कोई कवायद नगर पंचायत द्वारा शुरू ही नही हुई कि टयुबेल भी खराब हो गया। पानी की आपुर्ति बंद हो गई। जिससे कस्बे के मुहल्लो मे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस सम्बन्ध मे इसके इंचार्ज गुंजन श्रीवास्तव ने बताया कि पाइप में लीकेज हो गया है और मोटर मे भी खराबी आ गई है।जिसे सही कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध मे नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मोबाइल ही नही उठाये। कुल मिलाकर इस समय नगर पंचायत मे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना रामभवन तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा फटी पाइप को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है।उन्होंने संभावना व्यक्त किया कि गुरुवार तक यह सही हो जाएगा, जिससे पानी की सप्लाई नगर पंचायत को निर्बाध रूप से गुरुवार से मिलने लगेगी।

