अपना जिला

मऊ में डीएम ने गलत बयान पर लेखपाल को किया निलंबित, कहा लापरवाही क्षम्य नहीं

मऊ। शासन और प्रशासन के मंशा के अनुरूप काम न करने के कारण मऊ जनपद में जिला अधिकारी अरुण कुमार ने एक लेखपाल को निलंबित कर यह संदेश दिया है कि वह किसी भी कीमत पर कार्यों में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताते चलें कि जितेन्द्रनाथ सिंह पुत्र स्व0 जयप्रकाश सिंह मौजा बहरीपुर, परगना मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा शिकायत की गयी कि गाटा सं0 290 रकबा 0.062 हे0 स्थित मौजा बहरीपुर, परगना मु0बाद गोहना तहसील सदर जनपद ग्रामसभा की सम्पत्ति है तथा नवीन परती के खाते में अंकित है, विपक्षी सुरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 ब्रम्हदेव सिंह निवासी बहरीपुर द्वारा उक्त गाटे में 40 एयर भूमि पर नींव बनकार अवैध कब्जा किया गया है। न्यायालय तहसीलदार न्यायिक सदर मऊ में ग्राम बहरीपुर के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उक्त मुकदमे में संन्दीप सिंह लेखपाल मण्डल बढुआ गोदाम अतिरिक्त प्रभार लेखपाल मण्डल इमिलियाडीह द्वारा तहसीलदार को गलत बयान दर्ज कराया गया है। शिकायतकर्ता के शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा इसकी जॉच करायी गयी, जॉच में लेखपाल द्वारा गलत बयान दर्ज कराया पाया गया, जिसपर जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल संन्दीप सिंह को निलम्बित करने के निर्देश दिये गए। जिलाधिकारी के इस कार्रवाई के बाद जनपद में लेखपालों के अंदर हड़कंप मचा हुआ है वहीं आमजन का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा बहुत सही कदम उठाया गया क्योंकि कुछ लोग काफी मनमानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *