दिव्यांग सशक्तीकरण हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार राशि 5 हजार से बढ़ाकर 25 हजार हुई

मऊ। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर, ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। पुरस्कार की धनराशि रू0 5000 से बढाकर रू0 25000 कर दिया गया है। निम्नानुसार 12 विभिन्न श्रेणियों में पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव कार्यालया को दिनांक 15 जुलाई,2022 तक प्राप्त करा सकते है।
मऊ। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि 03 दिसम्बर, ‘‘विश्व दिव्यांग दिवस‘‘ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार दिव्यांग व्यक्तियो/दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियो, जनपद, प्रदेश, स्वैच्छिक संस्थाओ को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नई दिल्ली द्वारा दिये जायेगे।

