मऊ डीएम ने 8 अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए आदेश

0 ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
मऊ। जिला अधिकारी अरुण कुमार ने आज कैंप कार्यालय पर ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की।इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री एस0 एन0 दुबे,प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना एवं रानीपुर, सहायक श्रम आयुक्त प्रभात कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई, उपायुक्त वाणिज्यकर रमेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-प्रथम एवं द्वितीय,जिला डाक अधीक्षक,सहायक विकास अधिकारी (पंचायत)फतेहपुर मंडाव के अनुपस्थित रहने पर जिला अधिकारी अरुण कुमार ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से उनके वेतन रोकने के आदेश जारी किए,साथ ही इनको दो दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा। इसके अलावा परियोजना अधिकारी नेडा, तहसीलदार मधुबन एवं डायट प्राचार्य मऊ द्वारा ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर जिला अधिकारी अरुण कुमार ने इनका वेतन रोकते हुए 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी संबंधित को निर्देशित किया कि ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें।लापरवाही बरतने भर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

