DM के निर्देश पर 6 व्यक्तियों के कब्जे से 2 करोड़ की भूमि से कब्जा ढहाया

मऊ। जिलाधिकारी मऊ अमित सिंह बंसल के निर्देशन में जयप्रकाश यादव उप जिलाधिकारी सदर के द्वारा राजस्व ग्राम-बेलचौरा, गाटा संख्या 404, रकबा-0.837 हे0 जो कि रास्ते की खाते की भूमि है। उस पर 6 व्यक्तियों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसे आज अतिक्रमणमुक्त कराया गया। अतिक्रमित भूमि का बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये हैं जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल द्वारा कहा गया है कि अवैध अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध एवं भू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है जनपद में किसी भी प्रकार के अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।

घोसी में 114 एयर लगभग 10 बीसवा बंजर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया…
उधर शनिवार को अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध सी.एल.सोनकर, उपजिलाधिकारी घोसी एवं जे.पी.यादव उपजिलाधिकारी सदर द्वारा अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल द्वारा बताया गया जनपद में भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश समस्त उपजिलाधिकारियों/नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया है। भू-माफियाओं के विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी। सी.एल. सोनकर द्वारा उपजिलाधिकारी, घोसी द्वारा दोहरीघाट बाजार में सड़क की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को पुलिस, नगर पंचायत एवं पी.डब्लू.डी. के टीम के साथ अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के कारण एन.एच-29 मुख्य मार्ग पर लगातार जाम की समस्या बनी हुई थी जिससे कि आम जनमानस को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। आम जनमानस को लागातार हो रही असुविधाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य सम्पादित कराया गया। श्री जे.पी.यादव उपजिलाधिकारी, सदर द्वारा नगर के समीप राजस्व ग्राम बैराठपुर के गाटा संख्या 257, 252 रकबा-114 एयर लगभग 10 बीसवा बंजर की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को खाली कराया गया। खाली करायी गयी भूमि का बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रूपये है। जिलाधिकारी श्री अमित सिंह बंसल के निर्देशन में यह कार्यवाही सम्पन्न की गयी।











