किसान मोर्चा के अध्यक्ष सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सुनी PM मोदी के मन की बात

■ कार्यक्रम के उपरांत सैकड़ो किसानों कोविड 19 से बचाव का बांटा गया पम्पलेट, मास्क, सेनेटाइजर एवम विटामिन सी की गोली का किया गया वितरण
डुमरांव/ मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात किसानों के साथ कार्यक्रम रेडियो पर रविवार को डुमरांव में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह के नेतृत्व में सुना गया। जिसमें सैकड़ो किसानों सहित बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के लोगों ने भाग लिया।अपने वक्तव्य में अध्यक्ष सचिंद सिंह ने किसान हित मे आने वाली जन समस्याओं पर अवगत कराते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का निराकरण करना हमारा नैतिक दायित्व है किसानों की आय की बढ़ोतरी करने में मोदी एवम योगी की सरकार दृह्नसंकल्पित है जब जब किसान का अहित होगा तब तब भाजपा किसानों के साथ खड़ी रहेगी। धान एवं गेहू की खरीद में पिछली सरकारों के अपेक्षा इस बार धान एवम गेहू की अधिक खरीदारी एवम अधिक मूल्य का भुगतान हुआ है। गन्ना का सम्पूर्ण भुगतान किया जा चुका है ।किसान बिल पर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकते मोदी सरकार को बदनाम करने का कार्य कर रहीं हैं जिससे हम सभी किसान भाइयों को सावधान रहना है। मोदी जोगी की जनकल्याणकारी नीतियों से किसान लाभान्वित हो रहे है।आज देश नए कीर्तमान स्थापित कर रहा है।कार्यक्रम में गोरखपुर छेत्र के छेत्रिय मंत्री अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि किसान बिल को लेकर विपक्षीयो के द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम से अब किसान जागरूक हो गए है।सरकार के विदेश नीति पर जमकर प्रशंसा करते हुए अंजनी सिंह ने कहा कि अफगानिस्तान एवम अन्य देशों में फसे एक एक भारतीयों की सकुसल वापसी कराना मोदी जी की विदेश नीति की प्रमाणिकता सिद्ध करती है।कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसेनानी ओमप्रकाश सिंह ने किया। सफल संचालन अंजय सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी आर एन सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष भगत सिंह, यशपाल सिंह, उपाध्यक्ष मनीष सिंह, मुकेश सिंह, प्रेम यादव, शैलेंद्र पांडेय, उमाशंकर सिंह, हरेंद्र साधु, रोमित, मनोहर भारती, अजय सिंह,आदि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।







