अपना जिला

रोटरी क्लब प्राइड ने सनबीम व सीपीएस में बच्चों के लिए कोविड टीका कैंप लगाया

मऊ। रोटरी क्लब प्राइड मऊ द्वारा जनपद के सनबीम स्कूल व चंद्रा पब्लिक स्कूल में 18 वर्ष तक के बच्चों का कोविड टीका करण कैंप का आयोजन कर किया गया। कैंप का उद्घाटन क्लब अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, सचिव जितेंद्र रखोलिया व सनबीम स्कूल के डायरेक्टर राकेश अग्रवाल ने किया।
इस कैंप में 18 वर्ष तक के बच्चों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई व टीकाकरण से होने वाले फायदों को भी बताया गया। बच्चों ने अति उत्साह से इस कैंप में सहभागिता की व वहां बने आकर्षक सेल्फी प्वाइंट में बच्चों ने फोटो भी खिंचवाया। बच्चों के साथ आए अभिभावकों ने रोटरी क्लब प्राइड मऊ के इस कार्य की बड़ी सराहना की व उन्होंने क्लब का आभार भी जताया कि स्कूल में टीकाकरण कराने की वजह से उन्हें कई अन्य जगहों पर जाकर अपने बच्चों का टीकाकरण कराने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी।
बच्चों का बड़ी आसानी से कैंप में आकर टीकाकरण हो गया।
इस कैम्प में कोविड प्रोटोकॉल व नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण कराया गया। इस कैंप में सनबीम स्कूल के 94 बच्चों व चंद्रा पब्लिक स्कूल में लगाए गए कैम्प में 40 बच्चों एवं 7 वयस्क को दूसरी डोज दी गई।कैम्प का समापन डिस्ट्रिक्ट रेवेन्यू वैक्सीनेशन कोऑर्डिनेटर आलोक खंडेलवाल ने करते हुए बच्चों के अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस कैंप में क्लब के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल सचिव जितेंद्र राखोलिया सहित आलोक खंडेलवाल,विनोद वर्मा, कृष्ण खंडेलवाल, आजाद यादव, आशीष अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *