चर्चा में

SRN अस्पताल में 31 कोरोना संक्रमित ऑक्सीजन पर

■ गम्भीरता को समझें, अब और सतर्कता की जरूरत

कोविड-19 गंभीरता को अब और समझने की जरूरत है। अब इसमें बीमारी से पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। क्योंकि पूरे देश में खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर हम अपनी लापरवाही में कमी नहीं लाएंगे तो स्थिति बहुत ही गंभीर हो जाएगी। प्रयागराज जनपद के एसआरएन अस्पताल के कोविड वार्ड में इस वक्त कोरोना संक्रमित 31 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। इनमें नौ की हालत बेहद गंभीर है। सात लोग अलग-अलग तरह के वेंटिलेटर पर रखे गए हैं।

कोरोना महामारी से जिले की हालत दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है। एल-3 अस्पताल एसआरएन के कोविड वार्ड में शुक्रवार को 94 संक्रमित मरीज भर्ती थे। हैरान करने वाली बात है कि इनमें 31 मरीजों की तबीयत ज्यादा खराब है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सभी को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात ये है कि इनमें नौ लोगों की हालत बहुत गंभीर है। सात लोगों को कोविड आईसीयू वार्ड में अलग-अलग तरह के वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी सभी ऑक्सीजन पर ही हैं। गंभीर मरीजों में ज्यादातर 50 से अधिक की उम्र वाले लोग हैं। 60 से 80 की उम्र के बीच के लोग अधिक हैं। वह अन्य कई तरह की बीमारियों से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी की हालत अभी गंभीर है। वार्ड के नोडल डॉ. सुजीत वर्मा ने बताया कि ऑक्सीजन पर रखे गए 31 मरीजों में 7 को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उम्मीद है वो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

संक्रमित को खून की उल्टी, रेफर …

एल-1 अस्पताल कोटवा में भर्ती प्रीतम नगर के एक 46 वर्षीय व्यक्ति की गुरुवार आधी रात के बाद ज्यादा तबीयत खराब हो गई। उसे खून की उल्टी होने लगी। इस पर डॉक्टरों ने भोर में एल-3 अस्पताल एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया। एसआरएन में उसे भी वेंटिलेटर पर रखा गया है। इसके अलावा शुक्रवार को दिन में दो और मरीजों को बेली के लिए रिफर किया गया। दोनों महिलाएं हैं। वह शुगर और बीपी की मरीज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *