मऊ में 12-14 की उम्र में नीलांश को पहला व संस्कार को लगा दूसरा टीका

मऊ। कोरोना से लड़ने के लिए एक कदम और आगे बढ़ते हुए भारत सरकार द्वारा 16 मार्च से शुरू किए गए 12 से 14 साल के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण के क्रम में बुधवार को मऊ जनपद में 12 वर्ष के किशोरों के लिए कोवैक्स की जिला पुरुष चिकित्सालय से इस टीकाकरण की शुरुवात हुई। जनपद के टीकाकरण की पहली डोज नीलांश सिंह को स्टाफ नर्स सुमन के द्वारा जया, चंद्रप्रभा, रीता, किरण,जूही और बिन्देश्वरी की मौजूदगी में दी गई। इसके अलावा संस्कार आनन्द 13 वर्ष, आशीष यादव 14 वर्ष, स्वाती मौर्या 14 वर्ष, अनुष्का चौरसिया 13 वर्ष का पहले दिन कोरोना से बचाव का टीकाकरण किया गया। नये चरण के टीकाकरण की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्याम नारायण दुबे ने दी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी नोडल अधिकारी डॉ बीके यादव ने बताया बताया कि सदर अस्पताल में विभाग ने एक स्पेशल बूथ बनाया है जहां पर हर किशोर को टीका लगाया जाएगा इस टीकाकरण के लिए किसी भी प्रकार के ऑनलाइन पंजीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। उम्र संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र (स्कूल का आई कार्ड भी मान्य) लेकर किशोर टीका का लाभ प्राप्त कर सकता है वहीं विभाग ने 12 वर्ष के कुल 93444 हजार किशोरों को टीका का लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।




डॉ बीके यादव एक सप्ताह तक जनपद के मुख्यालय पर टीकाकरण का लाभ किशोरों को दिया जाएगा इसके बाद सभी 9 सीएचसी और एक अर्बन केंद्र पर किशोर टीकाकरण का सत्र आयोजन किया जाएगा। आगामी समय में नगर और कस्बों में इसका शिविर लगाकर इस टीकाकरण का लाभ किशोरों को दिया जाएगा। इसके अगले क्रम में विभाग की तरफ से विद्यालयों की सूची भी तैयार की गई है। जहां पर की बोर्ड की परीक्षा नहीं होगी वहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीकाकरण के लिए पूरा अमला प्रयास है कि जनपद के 12 से 14 वर्ष तक के जनपद शतप्रतिशत किशोरों को टीका का लाभ देना है। इसकी पूरी योजना बना ली गई है।
डिस्ट्रिक कोल्ड चैन मैनेजर कामाख्या मौर्य ने बताया कि कि टीकाकरण के पंजीकरण की आन लाइन सुविधा 16 मार्च की दोपहर से हो गई है। साथ में आन लाइन पंजीकरण न होने की अवस्था में जन्म संबंधित कोई भी प्रमाण पत्र ले जाकर इसका सीधा लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



