चर्चा में

सीएम योगी ने प्रदेश वासियों से आज किए कौन-कौन से वादे….पढ़िए

आज जब सीएम उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ बस्ती  में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे तो..इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए…प्रदेश वासियों से कई वादे किए.

बाढ़ क्षेत्र के ऐसे परिवार, जिनके पास पक्का मकान नहीं है उनकी सूची तैयार करके उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए। सभी परिवारों को पक्का आवास दिया जाएगा।

बाढ़ जैसी आपदा में जो लोग घर खो चुके है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा.

जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

सीएम ने टिकैतनगर के दूल्हादेपुर में आयोजित सभा में 600 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की, जिसमें 300 रामसनेहीघाट तथा 300 सिरौलीगौसपुर के बाढ़ पीड़ित शामिल हैं।

जनपद बाराबंकी में घाघरा नदी के तटवर्ती गांवों में आई बाढ़ का हवाई सर्वे किया।

जो भी लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनसे हमें पूरी संवेदना है और हमारी पूरी कोशिश है कि सभी को हर तरह की सहायता दी जा सके.

बस्ती, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए 930 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे एक बड़ा पावर स्टेशन बनाया जाएगा.

हमारी सरकार ने चीनी मिलों के पुनरुद्धार का काम किया है और इसी के तहत मुंडेरवा में चीनी मिल देने का काम किया है.

हमने जनहानि में 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम किया है। हमारी सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि किसी भी आपदा से प्रभावित परिवार को 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, तेल, मसाला व अन्य जरूरी सामान मिले.

जो भी अनुमन्य सहायता है, वह पीड़ितों तक जरूर पहुंचेगी। हमने इस बार कुछ अतिरिक्त व्यवस्था भी की है। हमने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया है.

मैं आप सबको इस बात का आश्वासन देने आया हूं कि हमारी सरकार हर पीड़ित तक राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जो भी जरूरी कदम उठाने होंगे, हमारी सरकार वे कदम उठाएगी.

अब देखना होगा सीएम उत्तर प्रदेश के ये वायदे हकीकत में तब्दील होते हैं या नहीं….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *