सीएम समेत दूसरे मंत्रियों ने लिया बाढ़ का जायजा, पहुंचाई राहत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने जनपद बस्ती के हर्रेया तहसील में करीब 183 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत सामाग्री वितरण की
बलिया में मंत्री शशिकांत शर्मा ने बैरिया तहसील के बाढ़ प्रभावित ग्राम गोपालनगर और शिवाल मठिया का दौरा कर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया।
बाढ़ पीड़ितों से बात कर उनकी समस्याओं को सुना और अधिकारियों को राशन, दवाओं और क्लोरीन की गोलियों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
फर्रुखाबाद में मंत्री चेतन चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
और बाढ़ पीड़ितों हेतु खाद्यान्न व राहत सामग्री का वितरण किया.







