मऊ सदर से माधवेन्द्र को टिकट, कांग्रेस ने जारी की 61 प्रत्याशियों की सूची

मऊ सदर विधानसभा मऊ से कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान समर्पित कर्मठ जमीनी कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधवेंद्र बहादुर सिंह सोनू सिंह को सदर विधानसभा मऊ का कांग्रेस पार्टी का टिकट मिलने पर कांग्रेस जनों ने खुशी जताई। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी, अनिल कुमार राय और बबलू राय ने कहा कि मैं निष्ठावान समर्पित कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट देने पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी,यंउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्मानित सभी पदाधिकारी गण जिला कांग्रेस कमेटी शहर कांग्रेस कमेटी सभी मंडल संगठन विभाग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि सदर विधानसभा में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी को, ऐतिहासिक विजय हासिल होगी। उन्होंने डॉक्टर सुधा राय का भी आभार प्रकट किया साथ में थे किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हंस नाथ तिवारी विनय कुमार गौतम अनिल जायसवाल विजय भान तिवारी रामू यादव लाल यादव बाबूलाल प्रधान आदि मौजूद रहे।




