अपना जिला

प्रेम जाल मे फंसा शादी का झांसा दिया, युवक ने किया विवाह से इंकार, मुकदमा दर्ज

चिरैयाकोट/मऊ। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासनी युवती को प्रेम जाल मे फंसा शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक शारीरिक शोषण करने के बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। पीड़िता द्वारा शादी कि गुहार करने पर मारपीट कर घायल करने के मामले मे पुलिस ने शनिवार कि शाम पीड़िता कि तहरीर पर युवक के विरुद्ध धारा 376, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत की है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी कि गिरफ्तारी नही हो पाई थी।
आजमगढ़ जनपद के थाना तहबरपुर क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सेमरा पटखौली निवासी 22 वर्षिय शनि पुत्र नन्दलाल राम का चिरैयाकोट के एक गांव में रिश्तेदारी है। जहां अक्सर उसका आना जाना रहता है। इस दौरान पड़ोस कि एक 20 वर्षिय युवती को अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया तथा शादी का झांसा देकर दो वर्षो तक शारीरिक शोषण करने के बाद शादी से मुकर गया। शनिवार को युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक इंकार करते हुए युवती को लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। इस बाबत पीडिता ने थाने मे युवक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस प्रकरण कि गम्भीरता को देखते हुए सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी कि तलाश मे जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *