अपना जिला

अपने कुटुंब के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर, हम अपनी संस्कृति व संस्कार को बचा सकते हैं : सुभाष

मऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद मऊ के तत्वावधान में नगर के आरएस पैलेस के सभागार में कुटुंब प्रबोधन विभाग द्वारा परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 1000 कुटुंब के महिलाओं, बच्चों व पुरुषों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा की भारतीय परिवार व्यवस्था में समग्रता है। हमारी पहचान हमारे माता-पिता हमारे परदादा से है। समय के साथ हमारी कुटुंब व्यवस्था का क्षरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार में बालक की प्रगति के लिए प्रथम शिक्षा प्रदान करना माता का कर्तव्य है और उसकी प्रगति के लिए संसाधन की व्यवस्था करना पिता का कर्तव्य है। उन्होंने रामायण काल में भगवान राम के बाल्य काल में माता पिता का प्रातः काल उठ कर नित्य चरण स्पर्श करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा की एकल परिवार व्यवस्था हिंदू समाज के लिए अत्यंत घातक है। परिवारों में एक साथ भोजन ना हो पाने के कारण संवाद हीनता की स्थिति बनती है, जिसके कारण कुटुंब का भी विघटन हो रहा है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता बसते हैं। एक नारी ही अपने कुल की परंपरा को अपनी पुत्री और अपनी बहू को बताती है उनके द्वारा संस्कार को अगली पीढ़ी तक पहुंचाती है। संघ के इस कार्यक्रम का उद्देश्य हमारा परिवार सनातन परंपरा के आधार पर चले, हमारा परिवार एक स्वस्थ्य मानसिकता के साथ चले, हमारा परिवार टीवी व मोबाइल का विवेकपूर्ण प्रयोग करें, परिवार के प्रति सबकी संवेदनशीलता व क्षमाशीलता बढ़े, देह बल, मनोबल व बुद्धि बल व धनबल से सम्पन्नता बढ़े परिवार में कम से कम रात्रि का भोजन एक साथ भोजन मंत्र के साथ किया जाए। यदि ऐसा संभव ना हो तो कम से कम सप्ताह में एक बार पूरा परिवार अच्छे पकवान बनाकर एक साथ भोजन करें। हमारा परिवार संस्कारों के साथ निरन्तर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि हम अपने कुटुंब के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर न सिर्फ हम अपनी संस्कृति व संस्कार को बचा सकते हैं बल्कि अपने इन अमूल्य धरोहरों की बदौलत राष्ट्र निर्माण में भी महत्ती भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि गण द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह विनोद ने किया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख मनोज वैद्य ने किया। राष्ट्र सेविका समिति की स्वयंसेविका रितु गुप्ता द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। अंत में सह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक श्री प्रकाश, सह प्रांत कार्यवाह विनय, विभाग संघ चालक श्रीराम प्रताप, सह जिला संघचालक कैलाश मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग कार्यवाह रामविलास, जिला प्रचारक राजीव नयन, गुलाब गुप्त, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, श्रीमती ममता सहगल, श्रीमती बीना गुप्ता, श्रीमती पूनम सरोज, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती पूजा राय, श्रीमती नुपुर अग्रवाल आदि मातृ शक्तियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *