अपना जिला

भरत भैया भाजपा से निष्कासित, बोले BJP क्या निकालेगी मैंने तो पहले ही त्यागपत्र दे दिया था

Bharat bhaiya

मऊ। जनपद मऊ की विधानसभा 353 मधुबन से भरत भैया द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष की रिपोर्ट को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संज्ञान में लेते हुए भरत भैया को अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय ने दी। जबकि इस विषय पर मधुबन विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं भरत भैया से फोन पर बात किया गया तो उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी मुझे पार्टी से क्या निकालेगी उन्होंने तो पहले ही भाजपा से त्यागपत्र दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *