भाजपा के बेलाल नेता ने डीएम से मांगी खीरीबाग में मेला लगाने का अनुमति

मऊ। भारतीय जनता पार्टी अलपसंख्यक मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष बेलाल नेता ने जिलाधिकारी मऊ से मांग किया है कि मुहल्ला खीरीबाग सहन में हर वर्ष हमारे पवित्र तौहार ईद व बकरीद पर नमाज़ पढ़ने के बाद खीरीबाग सहन मे बच्चों का मेला लगता है लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी की वजह से मेला नहीं लगा है। उन्होंने जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए इस बार खीरीबाग सहन में मेला लगाने की आदेश देने की कृपा करें। उन्होंने कहा कि हम मेला कमेटी के लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए और जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए पूरी जिम्मेदारी से नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि जितने भी दुकानदार मेले में दुकान लगाएंगे, हम जिम्मेदार लोग ठेले पर सेन्टाइजर, मास्क प्रयोग कराएंगे। श्री बेलाल ने जिलाधिकारी से निवेदन किया कि अगर उनके द्वारा खीरीबाग मे मेला लगाने के लिए आदेश दिए तो खीरीबाग मेला कमेटी आपका आभारी रहेगा।

