अपना जिला

मऊ में मछली पालन के लिए पोखरियों की नीलामी हुई पूरी


मत्स्य पालन हेतु पालिका सीमान्तर्गत स्थित पोखरियों की नीलामी सम्पन्न


मऊ। पालिकाध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका परिषद की जानिब से पालिका सीमान्तर्गत मौजा हरदसपुर की आराजी नं0 183/2 रकबा 0.8090 हे0, मौजा परदहां की आराजी नं0 1962 रकबा 0.5390 हे0 व मौजा बकवल की आराजी नं0 249क रकबा 2.4240 हे0 पोखरी की मत्स्य पालन हेतु पाँच वर्षीय पट्टे पर नीलामी सम्पन्न हुयी। यह नीलामी पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी व मा0 सभासदगण विनोद गुप्ता, अबरार अहमद, मुकेश सिंह, सुधीर सोनकर, सभासद प्रतिनिधि अनिल मौर्या, नौशाद अहमद एवं सफाई व खाद्य् निरीक्षक नरेश कुमार, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुयी।

अपना मऊ नगर पालिका


मौजा परदहां की आराजी नं0 1962 रकबा 0.5390 हे0 पोखरी की नीलामी में बोलीदाताओं में से विश्वनाथ पुत्र स्व0 परसन मु0 परदहा के द्वारा प्रथम बोली के रूप में सात हज़ार रूपये से आरम्भ होकर अन्तिम बोली के रूप में भी विश्वनाथ द्वारा पचास हज़ार रूपये वार्षिेक मूल्य पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता समर बहादुर सिंह द्वारा बोली के रूप में उनचास हज़ार रूपये की बोली लगायी गयी थी।
मौजा हरदसपुर की आराजी नं0 183/2 रकबा 0.8090 हे0 पोखरी की नीलामी अन्तिम बोली के रूप में सुशील कुमार सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर मु0 पुरा दुर्जन राय, द्वारा पाँच हज़ार पांच सौ रूपये वार्षिक मूल्य पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता सूरज सुभाष चैहान मु0 भरहू पुरा द्वारा बोली के रूप में पांच हज़ार चार सौ रूपये की बोली लगायी गयी थी।
इसी प्रकार मौजा बकवल की आराजी नं0 249क रकबा 2.4240 हे0 पोखरी की नीलामी अन्तिम बोली के रूप में मयंक कुमार सिंह पुत्र श्रीप्रकाश सिंह मु0 बकवल द्वारा अठ्ठारह हज़ार छः सौ रूपये वार्षिक मूल्य पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता सुशील कुमार सोनकर द्वारा बोली के रूप में अठ्ठारह हज़ार पांच सौ रूपये की बोली लगायी गयी थी।

Apna mau mau nagar palika

पालिकाध्यक्ष मु. तय्यब पालकी ने बताया कि पालिका सीमान्तर्गत स्थित तीन पोखरियों की नीलामी मत्स्य पालन हेतु पांच वर्षीय पट्टे पर की गयी है। जिससे पालिका की आय में वृद्धि होगी। बोलीदाताओं से पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आप पट्टे की शर्ताें का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *