Uncategorized

भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जा से परिपूर्ण अपने कर्तव्य निर्वहन को सदैव तत्पर रहते हैं : शिवनाथ चौधरी

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी का भव्य स्वागत किया।
अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा शिवनाथ चौधरी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ऊर्जा से परिपूर्ण अपने कर्तव्य निर्वहन को सदैव तत्पर रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपना समस्त चुनावी अभियान सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए चलाती है। भाजपा सबका साथ सबका विकास का बस नारा लगाने का कार्य नहीं करती है बल्कि यह सबका विकास करके दिखाती है।
देश के अंदर सबसे अधिक पिछड़े वर्ग के लोगों की संख्या है,विपक्ष ने पिछड़े का नारा देकर सिर्फ हमारा राजनैतिक लाभ उठाया। विपक्ष के दुराग्रह भरे राजनीति ने पिछड़ों के वोटों का सिर्फ दोहन और अपने परिवार का कल्याण किया।
पिछड़े वर्ग में बहुत सी जातियां सम्मिलित हैं जो अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही थीं। किंतु जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी पिछड़े वर्ग का उत्थान तेजी से हुआ। आज देश के प्रधानमंत्री गृहमंत्री के साथ ही कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से है और वह लोग अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहें है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने तथा संचालन महामंत्री संतोष चौहान ने किया।
इस अवसर पर भारत भीम चौहान, मनोज जयसवाल, विनय कुमार, पुनीत यादव, अनिल राजभर, राजीव गुप्ता, राधेश्याम, इंद्रदेव प्रसाद, प्रिंस कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *