खास-मेहमान

राजकीय आईटीआई मऊ के प्रधानाचार्य के स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन

मऊ। राजकीय आई0टी0आई0 मऊ के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार पाल का स्थानान्तरण होने के कारण राजकीय आई0टी0आई0 मऊ मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे जनपद के समस्त निजी
आई0टी0आई0 के प्रबन्धक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि विगत पाँच वर्ष मे प्रधानाचार्य द्वारा उनके कार्यो की जितनी सराहना किया जाए कम है। प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार पाल ने विदाई समारोह के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि मऊ के लोगों ने जितना स्नेह व सम्मान दिया है उसे वे आजीवन नहीं भूलेंगे। आयोजित कार्यक्रम मे आई0टी0आई0 परिवार से राम प्रताप मल्ल, योगन्द्र यादव, शारदानन्द राय, संबास सिंह, रमेश यादव, राज कुमार, अंकित कुमार, गोपाल दूबे, विनोद कुमार पाण्डेय, गोविन्दा वर्मा, जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, प्रफुल्ल चन्द्र पाठक, अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *