पुण्य स्मरण

भारत विकास परिषद की ओर से प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय की जयंती मनाई गई

मऊ। भारत विकास परिषद की ओर से सोमवार को नगर के सहादतपुरा स्थित सूरज डेंटल क्लीनिक पर प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी मंगल पाण्डेय की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर ने के साथ ही अस्पताल परिसर में उनके नाम से पांच पौधे लगाए गए। परिषद के अध्यक्ष डा. अजय सिंह ने कहा कि आज़ादी की बलि वेदी पर चढ़ा पहला महानायक रायफल के साथ तलवारों से लैस था और उसने अपने प्राणहव्य से स्वतन्त्रता की वो अलख जगाई जो ब्रिटिश सत्ता की जड़ें हिला कर रख दी। गौ माता के प्रति धार्मिक भावनाओं के साथ राष्ट्र प्रेम के अनूठे सामंजस्य को मंगल पांडेय ने जिस रूप में अपने बलिदान से साबित किया है वो युगो युगों तक उन्हें इस र जगत में याद किया जाएगा। कहा कि भारत वालों के लिए आज का दिन सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए क्योंकि आज उन्हें आजादी दिलाने वाले मार्ग पर पहली बलि देने वाले महानायक का पावन जन्म दिवस है। वो महानायक जिसकी दहाड़ से उस समय लंदन तक कांप गया था। सचिव पंकज कपूर ने कहा कि वीर मंगल पांडेय कोलकाता के पास बैरकपुर की सैनिक छावनी में 34 वीं बंगाल नेटिव इन्फैंट्री के एक सिपाही थे, भारत की आजादी की पहली लड़ाई अर्थात 57 के विद्रोह की शुरुआत उन्हीं से हुई जब गाय व सुअर कि चर्बी लगे कारतूस लेने उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उनका हथियार छीन लिये जाने व वर्दी उतार लेने का हुक्म हुआ पर श्री पांडेय ने उस आदेश को मानने से इनकार कर दिया और 29 मार्च, सन 57 के दिन उन्हों ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मशहूर शायर सलमान घोषवी ने वीर रस के गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान डा. उत्तरा राय, मृत्युंजय द्विवेदी, संगीता द्विवेदी, विनीता पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, डा. राजीव राय, तेज प्रताप तिवारी, दनमणि पांडेय, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *