निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें को निलम्बित करने की सीएमओ आफिस के कर्मियों की मांग

मऊ। यू0पी0 मेडिकल एण्ड पब्लिक हेत्थ
मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जनपद शाखा-मऊ के सभी सदस्यों द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ के कार्यालय पर विजय नारायण राय की अध्यक्षता में अपने 02 सूत्री माँगो के समर्थन में धरना एवं कार्य बहिष्कार किया गया। धरने को सम्बोधित करते हुये जनपदीय मंत्री अजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि
निदेषक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ0प्र0, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ ने शासन द्वारा निर्धारित स्थानान्तरण निति से विपरित स्वास्थ्य विभाग के कुल 2817 लिपिक संवर्गीय कार्मिको के सापेक्ष 1772
लिपिको़ का समायोजन/स्थानान्तरण सुदूर जनपदो में किया है, जो सर्वथा अनुचित है। निदेशक प्रशासन के इस मनमाने एवं स्वेच्छारितापूर्ण स्थानान्तरण आादेश में महिला कार्मिको को भी अपने वर्तमान कार्यस्थल से 500-1000 किलोमीटर दूर स्थानों पर स्थानान्तरित किया गया है। इसलिये संगठन अपने निम्न माँगो पर
निम्नानुसार अनिषश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक में अरूण कुमार राय, शशिकान्त सिंह, धर्मेश कुमार राय, मनोज सिंह, अशोक कुमार मौर्या, निकहत सिद्दकी, जानकी, साधना सिन्हा, मीरा कुमारी सिंह, गुंजन राय, प्रतिमा राय, सुनीता श्रीवास्तव, सपना यादव, शारदा पाण्डेय, मंजू गुप्ता, सविता देवी, अनुपम राय, राकेष रोषन, रविकान्त यादव, संतलाल, मदन मोहन प्रसाद, कामेश्वर कुमार शर्मा, अरशद खाँ, मु0 अब्बास खाँ, विद्यासागर राम, विनोद कुमार, प्रेमचन्द सोनकर, सुशील कुमार ठाकुर, अक्षय कुमार पाण्डेय, धिरेन्द्र
कुमार राय आदि सभी लिपिक संवर्गीय कर्मचारी उपस्थित थें।
1- दिनांक 19-07-2021 तक माँगे पूर्ण न होने के फलस्वरूप दिनांक
20-07-2021 एवं 22-07-2021 से 24- 07-2021 तक पूर्ण कार्य
बहिष्कार करके मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन किया जायेगा तथा दिनांक 20-07-2021 को धरने के प्रथम दिवस मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ के माध्यम से प्रेषित किया जायेगा। (दिनांक 21-07-2021 को ईदुलजुहा का अवकाश रहेगा। )
2- दिनांक 26-07-2021 को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ का घेराव का किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री कार्यालय लोक भवन तक पैदल मार्च करके मुख्यमंत्री जो को ज्ञापन प्रस्तुत
किया जायेगा।
3- दिनांक 26-07-2021 को यदि माँगे नही मानी गयी तो दिनांक 27 जुलाई 2021 से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के परिधिगत कार्यालयों में कार्यरत लिपिक वर्गीय कर्मचारी अनिषश्चितकालीन कार्य-बहिष्कार पर चले जायेगें।
प्रदेष/जनपद संगठन की माँगे-
1- डा0 राजा गणपति आर0, निदेशक (प्रशासन), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, उ0प्र0, स्वास्थ्य भवन, लखनऊ द्वारा की जा रही प्रशासनिक अनियमितता के दृष्टिगत उन्हे निलम्बित कर उच्चस्तरीय जाँच करायी
जाय।
2- शासन की निति के विपरित किये गये अनियमित एवं मनमानें/अमानवीय तीनो स्थानान्तरण सूचियों को निरस्त कराया जाय।



