भाजपा शुभचिंतक बैठक में बोले प्रदेश अध्यक्ष हमारे कार्यकर्ता राजनैतिक रूप से काफी जागरूक
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बीएसएस महाविद्यालय में भाजपा शुभचिंतक बैठक के कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता राजनैतिक रूप से काफी जागरूक है। हमारी प्रतिबद्धता लोकतंत्र के प्रति भरपूर है। लोकतंत्र में जनता ही राजा है। जनता जिसके प्रति विश्वास व्यक्त करेगी वही सरकार बना कर काम करेगा। हमारे केंद्र और प्रदेश नेतृत्व की जनहितकारी सरकार ने जनता के विश्वास को जीता है। हमारी सरकार का पूरा प्रयास होता है की हम जनता की अपेक्षा पर खरा उतरे। कांग्रेस और विपक्ष की सरकार लोककल्याण छोड़कर घोटाले में व्यस्त थे। सपा की सरकार में पूरा प्रदेश अराजकता का शिकार था,सपा सरकार ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर दिया था,अपने ही प्रदेश में सनातनी अपना त्योहार शांति से नही मना सकते थे। लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी स्थितियां बदल चुकी हैं, लोग अपना कारोबार व्यापार और जीवन चैन से बिता रहे हैं। बिजली पानी सड़क सुरक्षा बिजली हर क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहा है। योगी जी की सरकार ने जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया है। हमारी अच्छी मंशा है सुर हमारी नियत शपस्त है। सरकार की किसी भी योजना में भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हमारी सरकार जनता द्वारा जनता के लिए है। विपक्ष का गठबंधन छलावा है विपक्ष की राजनीति मुद्दों पर आधारित नही है। हमारा लक्ष्य विकास और सुसासन है। जनता ही।सरकार और जनप्रतिनिधियों की मालिक है। हमारी सरकार जनता का संरक्षण करती है। हमारे प्रत्याशी पर विश्वास व्यक्त करते हुए हमारे पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें। समाजवादी पार्टी परिवारवादी पार्टी है वहां मुलायम सिंह की विरासत अखिलेश यादव संभालेंगे अखिलेश की विरासत उनका बच्चा सभालेगा यही उनका समाजवाद है। हमारी पार्टी व्यक्तिवादी नही सिद्धांत वादी है जबकि उनकी पार्टी व्यक्तिवादी है। मैं आग्रह करना चाहता हूं कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा के प्रत्याशी को जिताएं। घोसी विधानसभा उपचुनाव में हमारी विजय का संदेश बहुत दूर तक जाएगा। कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि यह चुनाव हम भारी मतों से जीतेंगे, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।
प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर ने कहा की इस विधानसभा चुनाव में मोदी जी और योगी जिनके कार्यों की बहुत ही चर्चा है। घर के अंदर से महिलाएं मुखर होकर भाजपा सरकार की योजनाओं की सराहना कर रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने तथा संचालन जलज सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह आनंद स्वरूप शुक्ल पूर्व विधायक केके सचान जलज सिंह कृष्ण कांत राय मनोज सोनकर राघवेंद्र शर्मा प्रमोद राय अतुल त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

