चर्चा में

डा. अभिषेक गुप्ता ने महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर

मऊ। गुप्ता सर्जिकल हास्पिटल नरई बांध मऊ के जाने-माने जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. अभिषेक गुप्ता ने एक महिला के पेट से शल्य क्रिया के जरिए 10 किलो का ट्यूमर निकाला है। महिला पेट में भारीपन, दर्द और भोजन की समस्या से पीड़ित थी।एक वर्ष से ज़्यादा समय से काफ़ी परेशान थी।
बताया जाता है कि पीड़ित महिला बेबी वर्मा 50 वर्ष पत्नी सुदर्शन प्रसाद वर्मा बलिया जनपद के महावीर घाट स्थित बनकट की निवासिनी । वह पैरीटोनियल शिष्ट (ट्यूमर) से पीड़ित थी। जब उसे स्थानीय उपचार से लाभ नहीं मिला तो वे वाराणसी और लखनऊ में चिकित्सकों को दिखाई, लेकिन उसे पेट में भारीपन, दर्द और भोजन की समस्या की पीड़ा से कोई लाभ नहीं मिला।
फिर उसके बेटे को किसी ने राय दिया कि एक बार मऊ में गुप्ता सर्जिकल हास्पिटल में दिखा लो। पीड़ित महिला ने डा. अभिषेक गुप्ता को दिखाया तो उन्होंने शिष्ट होने की बात कही। पीड़िता का मंगलवार के दिन ऑपरेशन के लिए बुलाया गया । जहां पर युवा जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने उसकी शल्य क्रिया करके 10 किलो का ट्यूमर बाहर निकाल दिया। आपरेशन लगभग 30 मिनट चला।
डॉ अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला पैरीटोनियल ट्यूमर से पीड़ित थी यह आंत से लगी चर्बी होती है, जो आंत को रक्त की सप्लाई करती है, परंतु इसके लगातार ग्रोथ की वजह से उसे परेशानी हो रही थी।शल्य क्रिया के बाद महिला स्वस्थ है। महिला के एक पुत्र और एक पुत्री है। जिसे कई वर्ष पूर्व बच्चेदानी का ऑपरेशन कराया गया था। उसके बाद से उसके पेट में अचानक वृद्धि होने लगी,तथा भोजन इत्यादि करने के बाद उसे उल्टी हो जा रही थी। तब उसे चिकित्सक को दिखाया गया और अल्ट्रासाउंड में ट्यूमर दृष्टिगोचर होने लगा, तब ऑपरेशन का निर्णय लिया गया।
उसके पुत्र अमित वर्मा ने कहा वे काफ़ी दिन से परेशान था। कल आपरेशन के बाद माँ बहुत राहत महसूस कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *