दारा सिंह चौहान के लिए नीरज ने कोपागंज में किया जनसम्पर्क
मऊ। घोसी विधानसभा के उपचुनाव में कमल खिल रहा है। विपक्षी जितना हल्ला मचा रहे जनता उतना ही भाजपा और मज़बूत बन रही है। मोदी योगी के सपनों को साकार करने के लिए जनता का जब परिणाम आएगा तो सपा के होश उड़ जाएँगे। बुधवार को घोसी विधानसभा के कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के बाज़ार में जनसम्पर्क करने के बाद भाजपा के युवा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने उक्त बात कही।
वे अपने जनसंपर्क अभियान में दुकानदारों के अलावा पटरी के दुकानदारों से मिलकर घोसी में दारा सिंह चौहान को भारी मतों से जीताने की अपील किए। वे कस्बों, किसान, मजदूर, बुजूर्गों, युवा, महिलाओं व व्यापारियों से मिलकर मोदी योगी के सरकार की उपलब्धियों को भी बताया।
जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल प्रभारी, भाजयुमो के नेता शक्ति सिंह, अखिल सिंह, विश्वजीत, अभय सिंह, आलोक सिंह शामिल रहे।

