भाजपा ने जारी किया 09 ब्लाक प्रमुख पद पर प्रत्याशियों की सूची, कुछ के चेहरे खिलखिलाए कुछ के मुरझाए

( आनन्द कुमार )
मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने जनपद के नौ ब्लाक प्रमुख पद पर अपने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। परदहां ब्लॉक अनुसूचित जाति पर अशोक कुमार राम, मुहम्मदाबाद गोहना श्रीमती रानू सिंह पत्नी अजीत सिंह, रानीपुर अनुसुचित जाति महिला सोनी राज, रतनपुरा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला श्रीमती सरिता राजभर, कोपागंज अन्य पिछड़ा वर्ग डा. जयप्रकाश साहनी, घोसी अन्य पिछड़ा वर्ग विवेकानंद यादव, दोहरीघाट प्रेमशंकर राय, बडरांव श्रीमती वंदना राय, फतहपुर मंडाव महिला श्रीमती मीनू सिंह को टिकट दिया गया। इन सभी प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति में किया।




