उत्तर प्रदेश

मोदी मंत्रिमंडल में सीमा, रीता, अनुप्रिया, रविकिशन, प्रवीण, विनोद को मिल सकती है जगह ?

( आनन्द कुमार )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के कैबिनेट का आज विस्तार करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के इस कैबिनेट के विस्तार में यूपी से कई नए चेहरे शामिल करने के साथ सहयोगी दलों को भी शामिल करने का संकेत मिल रहा है।
यह माना जा रहा है कि कैबिनेट का विस्तार आगामी वर्ष में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी राजनैतिक गुणा गणित बैठाने के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार को कोरोना वायरस की महामारी से भी लंबे समय तक जूझना पड़ा है। खासकर कोरोना की दूसरी लहर में सरकार की छवि पर भी प्रभाव पड़ा है। ऐसे में कैबिनेट विस्तार नहीं हो सका। जो सरकार अब करने जा रही है।
इस विस्तार में भाजपा कुछ खास जाति-वर्ग के मतदाताओं के बीच बड़ा संदेश भी देना चाहेगी। चर्चा है कि पहले से कैबिनेट में शामिल प्रदेश के एक मंत्री की छुट्टी भी हो सकती है तो उसी समाज से दूसरे को जगह भी दिया जा सकता है।
ब्राम्हण समाज से व महिलाओं की भागीदारी को लेकर मोदी मंत्रीमंडल में महिला मंत्री के रूप में रीता बहुगुणा जोशी और सीमा द्विवेदी का नाम की चर्चा है? वहीं मोदी सरकार के पहली कार्यकाल में मंत्री रही भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को दो साल के वनवास के बाद मंत्री बनाया जाना लगभग तय माना जा रहा है ? दूसरे सहयोगी दल निषाद पार्टी के सांसद प्रवीण निषाद को मंत्री बनाकर निषाद वोटों पर भी पैनी नजर है? वैसे तो मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रदेश से शामिल होने वाले चेहरों में गोरखपुर के सांसद रविकिशन के नाम की भी अटकलें लगनी तेज हो गयी हैं ? तो कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर भी विस्तार में जगह पा सकते हैं ? मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा काफी तेज है। राजनीति गलियारे में लोग तरह-तरह का राजनैतिक मूल्यांकन करना शुरु कर दिये हैं। पूर्वांचल के महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ से सपा मुखिया अखिलेश यादव, मऊ से बसपा के अतुल राय, व गाजीपुर से बसपा के अफजाल अंसारी के सांसद होने की दशा में बलिया से तीन-तीन सांसद वीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व सलेमपुर की लालगंज सुरक्षित नीलम सोनकर व बासगांव से कमलेश पासवान के सांसद होने से क्या किसी एक को मंत्रीमंडल विस्तार में स्थान मिलेगा इसको लेकर भी अटकले लगाई जा रही है। क्योकिं इन 06 लोकसभा सीटों पर तीन पर भाजपा के सांसद हैं तो 02 पर बसपा और एक पर सपा मुखिया अखिलेश यादव स्वयं सांसद हैं तथा बलिया से दो राज्यसभा सांसद भी हैं। ऐसे में मोदी सरकार को इन क्षेत्रों का ध्यान भी देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *