अपना जिला

प्रदेश की जनता कमल निशान को अपने मन मस्तिष्क में आत्मसात कर चुकी है : रमापति

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में चल रही जनविश्वास यात्रा ने चिउटीडाढ़ के रास्ते मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा में पुनः प्रवेश किया। जनविश्वास यात्रा में साथ चल रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद व राष्ट्रीय मंत्री हरीश द्विवेदी, सांसद जयप्रकाश निषाद, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, पूर्व सासंद हरिनरायन राजभर, तथा आनंद दुबे, शक्ति सिंह रथ पर सवार रहे।
जनविश्वास यात्रा के जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही चिउटीडाढ़ नई बस्ती बाजार में हजारों कार्यकर्ताओं के हुजूम ने यात्रा में चल रहे रथ को रोककर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के भारत माता की जय,वंदे मातरम जैसे राष्ट्रवादी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
चिउटीदाड़ में उपस्थित हजारों की संख्या में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए रमापतिराम त्रिपाठी ने कहा की, उत्तर प्रदेश अब अपना भविष्य सुरक्षित रखने के लिए जाग चुका है। प्रदेश की जनता कमल निशान को अपने मन मस्तिष्क में आत्मसात कर चुकी है। विकसित उत्तर प्रदेश विकसित भारत की पटकथा लिख रहा है।
जनविश्वास यात्रा आगे चलकर दोहरीघाट मुख्य बाजार में पहुंची जहां हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ ने रथयात्रा का भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया।


दोहरीघाट में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए यात्रा के संयोजक तथा सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा की भाजपा की सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर लगातार लोककल्याणकारी निर्णय ले रही है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी जी वोटो को ध्यान में रखकर नही बल्कि देश और प्रदेश का हित ध्यान में रखकर आवश्यक निर्णय लेते हैं। यह हमारी सरकार और हमारे नेताओं की लोकप्रियता का नतीजा ही है की विपक्षी अब अपने तुष्टिकरण और वोटो की राजनीति में उलझ गए है।
विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और ना ही कोई नीति है, विपक्षियों को येन केन प्रकारेण केवल सत्ता चाहिए लेकिन अब इनकी नीतियां सबको समझ में आ चुकी है।
उत्तर प्रदेश में अब गुंडों और माफियाओं के दिन लद चुके है, व्यापारी शांति से अपना व्यापार कर रहे है।
पूरे प्रदेश में भरपूर बिजली मिल रही है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। काशी विश्वनाथ का जीर्णोद्धार हो चुका है, अयोध्या में प्रभु श्री राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है।  प्रदेश में लगातार निवेश बढ़ रहा है, नोएडा में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। उत्तर प्रदेश में कई नए मेडिकल कालेज बन चुके है कैसी बन रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, राधेश्याम सिंह, बबलू गुप्ता, भरत सिंह हजारों संतोष राय, विनय राय बंटी, रामाधीन पाण्डेय, पंकज मद्धेशिया, रजनीकांत मौर्य, दुर्गविजय राय, पुनीत यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *