Uncategorized

BJP की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

मऊ।  भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश मंत्री ने प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कहा तथा कहा कि, यह मेरा सौभाग्य है कि मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को नेतृत्व ने इतनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को लेकर चलती है, यहां अगड़ा पिछड़ा या उंच नीच जैसी कोई बात नहीं है सबको उसकी योग्यता अनुसार अवसर उपलब्ध है। जो लोग कल  तक हिंदी हिंदू और हिंदुस्तान से दूरी बनाकर रहते थे अब उन लोगों में हिंदू संस्कृति और हिन्दुस्तानी दिखाने की होड़ मची है। गरीब हो माध्यम वर्ग हो या उच्च वर्ग हमारी सरकार हर तबके के हित को लेकर चिंतित है। गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं व अन्य सब्सिडी सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जा रही है। यह हमारे देश और प्रदेश के लिए सुनहरा अवसर है कि एक साथ मोदी जी और योगी जी जैसा ईमानदार और कर्मठ नेतृत्व हमें मिला है।
  अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि, आज हमारे जिले का कार्यकर्ता प्रदेश कि टीम में पहुंच है यह हम सब के लिए खुशी का पल है। हमे पूरी उम्मीद है कि नव नियुक्त प्रदेश मंत्री शकुन्तला चौहान जी हमारे जनपद और प्रदेश मुख्यालय के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगी तथा कार्यकर्ताओं के हर दुख सुख से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराती रहेगी। आज हमारा देश मजबूत नेतृत्व कर्ता के हाथो में है,अब हमारे देश की विदेश नीति, आर्थिक नीति, तथा रक्षा नीति की लोहा पूरी दुनिया मान रही है। कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री सुनील यादव ने किया।
 इस अवसर पर संगीता द्विवेदी,नूपुर अग्रवाल,सत्यमित सिंह,कृष्ण कान्त राय,मनीष मद्धेशिया,अंजनी सिंह,विनय राय, पीयूष साहनी , मयंक मद्धेशिया, विनोद गुप्ता, सूरज चौहान, राधेश्याम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
                                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *