महात्मा गांधी की जयंती के दिन मऊ के पत्रकार ने लखनऊ में दी आत्मदाह की धमकी
मऊ। जिले के दैनिक समाचार पत्र आज के ब्यूरो चीफ एवं उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार ऋषिकेश पांडेय ने राष्ट्रपति प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के दिन 2 अक्टूबर को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। पत्रकार ऋषिकेश पांडे ने अपने पत्र में यह आरोप लगाया है आइए पढ़ती उनके द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र की हुबहू कापी।
माननीय प्रधानमंत्री जी,
भारत सरकार,नई दिल्ली।
द्वारा,
माननीय मुख्यमंत्री जी,
उत्तर प्रदेश,लखनऊ।
विषय: 2अक्टूबर 2020 को विधानसभा लखनऊ के सामने आत्मदाह के सम्बन्ध में।
महोदय,
प्रार्थी ऋषिकेश पाण्डेय पुत्र स्व.अवधनाथ पाण्डेय,जनपद मऊ मुख्यालय पर “आज” हिन्दी दैनिक का मान्यता प्राप्त पत्रकार है एवं गाजीपुर जनपद के ग्राम देवां (पाण्डेयपुरा), थाना दुल्लहपुर का निवासी है।प्रार्थी ने फर्जी पासपोर्ट के पर्दाफाश मामले में कोपागंज थाने में दर्ज मुअसं 396/19का लगातार फालोअप “आज”समाचार पत्र में प्रकाशित किया।जिसमें जिम्मेदार अधिकारियों को तत्कालीन एसपी अनुराग आर्य द्वारा बचाने के लिए अपने पदीय अधिकारों का दुरूपयोग करते हुए कतिपय लोगों को “बलि का बकरा” बनाने सम्बंधी खबरों से नाराज़ होकर मेरी हत्या का प्रयास कराया। जिसके विरोध में एसपी आफिस मऊ का घेराव किया गया।मामले की सीबीआई/सीबी सीआईडी जांच के लिए मुद्दा विधान परिषद लखनऊ में भी उठा।मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री,महामहिम राष्ट्रपति तक से गुहार लगायी मगर,आठ माह बाद भी न फर्जी पासपोर्ट का एक भी लाभार्थी पकङा गया, ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी का ही नाम विवेचना में सामने आया।न मामले की उच्चस्तरीय जांच ही करायी गयी।दोषी अधिकारियों द्वारा मुझ प्रार्थी की हत्या की साजिश लगातार जारी है।जिससे भ्रष्टाचार उजागर करने वाले मुझ पत्रकार को आठ माह से अपराधियों की भांति लुक-छिपकर जिन्दगी बितानी पङ रही है।
कृपया,उपरोक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच पूरी होने तक मुझ पत्रकार को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाय। अन्यथा 02 अक्टूबर 2020 को विधानसभा लखनऊ के सामने आत्मदाह करने के लिए विवश होऊंगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। प्रार्थी: ऋषिकेश पाण्डेय, ब्यूरोचीफ “आज” हिन्दी दैनिक,जनपद-मऊ,उत्तर-प्रदेश।


