मऊ में फर्जी डॉक्टर व अस्पताल संचालक गिरफ्तार

( फतेह बहादुर गुप्ता )
मऊ।मुकदमा अपराध संख्या 233/21 धारा 420/ 467/ 468 /471/ 323 /504/ 506 /308 आईपीसी के आरोपी डॉ उमेश कुमार सिंह उर्फ डॉक्टर यूके सिंह पुत्र ललन सिंह निवासी जमानिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। जिसके विरुद्ध पूर्व में जनपद गाजीपुर से भी दो मुकदमा पंजीकृत हैं। जनपद मऊ में पहले त्रिदेव अस्पताल बाद में ओम हॉस्पिटल मे फर्जी डॉक्टर बनकर चलाता था ।ओम हॉस्पिटल मैं इलाज के दौरान वादी मुकदमा की बहन रीढ की हड्डी व दोनों पैर सुन्न हो गए थे । इलाज के बाद बेहोश हो गई थी। वादी की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत था।
23 जुलाई 2021 को वहीं फर्जी डॉक्टर उमेश कुमार सिंह कस्बा घोसी में मधुबन रोड करीमुद्दीनपुर में आसमा अस्पताल के नाम से अस्पताल चला रहा था। वांछित अभियुक्त उपरोक्त को वहीं से पकड़ा गया। वहां भी बिना किसी डिग्री बिना किसी मान्यता के अस्पताल चला रहा था। वहां पर 25 से 30 के लगभग मरीज भर्ती भी थे। मुखबिर की सूचना पर भीटी पुलिस चौकी के प्रभारी शिव मूर्ति तिवारी ने उसे गिरफ्तार करके 14 दिवस रिमांड जेल भेजा गया।


