सभासद एसोसिएशन संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से घोसी के 8 सभासदों को मिला पद, जिलाध्यक्ष ने पद की दिलाई शपथ

( फकरे आलम )
मऊ। सभासद एशोसिएशन संघ उत्तर प्रदेश की तरफ घोसी के 8 सभासद सहित सभासद प्रतिनिधि को पद दिया गया। जिसको लेकर शुक्रवार को जनपद मऊ के घोसी में नगर पंचायत के मुख्य गेट के पास सभासद एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष सभासद पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या ने सभी पद पाए जाने वालों को संघ का पत्र दिया। साथ ही सभी सभासदों को फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।जिसके बाद वहीं जिलाध्यक्ष सभासद पद्माकर मौर्या द्वारा सभी को पद की शपथ दिलाई गई।
सभासद एशोसिएशन की तरफ से पद पाए जाने वाले सभासदों के नाम इस प्रकार है।
सभासद जुल्फेकार अहमद को (प्रदेश उपसचिव) बनाया गया, सभासद पद्माकर उर्फ सिंटू मौर्या (जिलाध्यक्ष, मऊ), अजीत सोनकर (जिला मंत्री),
सभासद नेहाल अख्तर (संयुक्त मंत्री), सभासद दुरुल हसन (जिला सचिव), गोपाल साहनी (जिला महासचिव), शाह जमन (जिला महामंत्री) तथा इज़हार अहमद को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बनाया गया।
माल्यार्पण के दौरान सभासद नसीर, सभासद गुफरान अहमद, सभासद फ़िरोज तलवार,सभासद अखिलेश कन्नौजिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

