नगर पालिका परिषद मऊ में नये ईओ व राजस्व निरीक्षक ने संभाला कार्यभार

■ मूलभूत सुविधाओं से युक्त कर नगरवासियों को पहुँचायेंगेे अतिरिक्त राहत-तय्यब पालकी
■ नगर के समुचित विकास के लिये करेंगे काम-अधिशासी अधिकारीे
मऊ। निदेशक स्थानीय निकाय उ0प्र0 द्वारा पारित आदेश के अनुपालन में ईओ संजय कुमार मिश्रा के स्थान पर दिनांक 20.07.2021 नये ईओ के रूप में दिनेश कुमार ने नगर पालिका परिषद मऊ का कार्यभार संभाल लिया है। पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने अधिशासी अधिकारी के रूप में दिनेश कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण कराया। ज्ञातब्य रहे कि दिनेश कुमार इससे पहले शाहगंज में अधिशासी अधिकारी के रूप में तैनात थे, जो अब स्थानान्तरित हो कर मऊ नगर पालिका आये हैं, जबकि संजय कुमार मिश्रा यहाँ से गोण्डा नगर पालिका के लिये स्थानान्तरित हुये हैं। इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक के पद पर अृमता राय ने भी दिनांक 20.07.2021 को कार्यभार ग्रहण किया है। अमृता राय इससे पहले नगर पालिका परिषद देवरिया में राजस्व निरीक्षक के रुप में तैनात थी, जो अब स्थानान्तरित होकर मऊ नगर पालिका आयी हैं। नगर पालिका परिषद मऊ में सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक के पद पर कार्यरत श्री नरेश कुमार दिनांक 19.07.2021 को कार्यमुक्त होकर नगर निगम गाज़ीयाबाद स्थानान्तरित हुये है। पालिका के सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नवागन्तुक अधिशासी अधिकारी श्री दिनेश कुमार व राजस्व निरीक्षक अमृता राय का स्वागत किया।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि श्री दिनेश कुमार एक तेज तर्रार अधिकारी हैं। हमें आशा है कि यह नगर को मूलभूत सुविधाओं से युक्त करने और नगर वासियों को और अधिक राहत पहुँचाने के काम में तत्पर रहेंगे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर के समुचित विकास को मूर्त रूप देने में वर्तमान बोर्ड श्री कुमार के साथ नगर के विकास की गति को और तेज करने हेतु विकास की प्रत्येक सम्भावनाओं पर कार्य करेगा।
श्री पालकी ने बताया कि निदेशालय से प्राप्त स्थानान्तरण आदेश सूचि के अनुसार श्री संजय कुमार मिश्रा अधिशासी अधिकारी का स्थानान्तरण नगर पालिका मऊ से नगर पालिका गोण्डा एवं श्री नरेश कुमार सफाई एवं खाद्य निरीक्षक का स्थानान्तरण नगर पालिका मऊ से नगर निगम गाज़ीयाबाद व श्री आदर्श त्रिपाठी राजस्व निरीक्षक का स्थानान्तरण नगर पालिका देवरिया हुआ है।

इस अवसर पर नवागन्तुक अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अवश्य ही हम सब मिलकर नगर के समुचित विकास के मार्ग को प्रशस्त्र करेंगे। उन्होंने जलकल, प्रकाश एवं सफाई और निर्माण कार्याें में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। कहा कि हमें नगर पालिका की स्वच्छ छवि को बनाये रखते हुये विकास के क्रम में कोई बाधा नहीं आने देना है। श्री कुमार ने पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये गये अपने पहले संयुक्त निर्देश में कहा कि आप अपने-अपने दायित्वों का भली भांति निर्वहन करते रहें और पहले की अपेक्षा अपनी जिम्मेदारियों को और बेहतर तरीके से निभायें। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं। उन्होंने कहा कि नगर को सुन्दरीकृत करने, सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, स्वच्छता सर्वे एवं नगर को सर्वगुण सम्पन्न बनाने हेतु नगर को प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान दिलाने के लिये काम करेंगे।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त अधिशासी अधिकारी ईद उल अज़हा पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पालिका के सभी विभागाध्यक्षों के साथ नगर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिये।
इस अवसर पर कर अधीक्षक गुफरानुल हई, निर्माण अभियन्ता सी0पी0 दूबे, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेन्द्र कुमार, पालिका के समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


