अपना जिला

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी मऊ के डॉ संजय सिंह सभापति व वीरेंद्र इंजीनियर बने जनरल सेक्रेटरी

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मऊ की प्रबंध समिति की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मऊ का सभापति डॉ संजय सिंह को, वीरेंद्र इंजीनियर को जनरल सेक्रेटरी, डीएवी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी को उप सभापति, डॉक्टर एस एन खत्री को कोषाध्यक्ष एवं शमीम अहमद सीए को आय-व्यय निरीक्षक चयनित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित सदस्य के रूप में के हरि सिंह अपर जिलाधिकारी मऊ, डॉक्टर सतीश सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ, मनीष कुशवाहा वरिष्ठ कोषाधिकारी मऊ, राजेंद्र प्रसाद जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ, मोहम्मद तय्यब पालकी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मऊ, डॉक्टर मंगला सिंह, डॉ एससी तिवारी, हरिद्वार राय एडवोकेट, विनय जायसवाल, अजीत सिंह, डॉक्टर सरफराज अहमद, डॉक्टर एम ए खान, डॉक्टर रामगोपाल गुप्त, रमाकांत पांडेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *