बलिया के 17 ब्लाक में भाजपा ने 13 पर उम्मीदवारों का किया घोषणा, सीयर से अर्चना सिंह को टिकट

( अशोक जायसवाल )
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने वुधवार को जनपद की 17 विकास खण्डों में पंदह, चिलकहर, दुबहर व रसड़ा ब्लाक को छोड़कर शेष सभी 13 ब्लाकों के प्रमुख पद पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर है। सीयर ब्लाक से प्रमुख पद से भाजपा में दो दावेदारों ने भाजपा से टिकट के दावेदारी किए हुए थे, जिसमें पार्टी ने अर्चना सिंह पत्नी आनन्द सिंह को उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा है। अर्चना सिंह को भाजपा का टिकट मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा गड़वार से अतुल प्रताप सिंह, नगरा से अंजू पासवान, नवानगर से केशव प्रसाद चौधरी, बेरूआरबारी से चन्द्रभूषण सिंह, बैरिया से मधु सिंह पत्नी राकेश सिंह, बेलहरी से आदर्श प्रताप सिंह, बांसडीह से मंजू मौर्या पत्नी सुनील मौर्या, मनियर से सपना सोनी पत्नी गोपाल प्रसाद, मुरली छपरा से कन्हैया सिंह, रेवती से रमावती देवी पत्नी प्रभुनाथ, सोंहाव से उमेश प्रताप सिंह, हनुमानगंज से ऊषा देवी पत्नी श्याम जी को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा पन्दह, चिलकहर, दुबहड़ व रसड़ा विकास खण्ड से भाजपा द्वारा अभी कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है।


